Tag Archives: भारत
स्पीड नगर बना – ‘स्पीडकिल्स’
ऑस्ट्रेलिया के एक नगर स्पीड को एक महीने के लिए ‘स्पीडकिल्स’ नाम दिया गया है ताकि वाहन तेज़ चलाने वालों को जागरूक बनाया जा सके.
‘जेसमिन क्रांति’ की महक चीन पहुँचाने की कोशिश
मध्य पूर्व की ‘जेसमिन क्रांति’ की महक चीन तक पहुँचाने के प्रयास हुए हैं. चीन के कई जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया गया है
बहरीन में तेज़ होता विरोध
बहरीन में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी उन्हें रोकने के सरकारी उपायों के बावजूद प्रदर्शन पर आमादा.
एआईएडीएमके-माकपा बीच सीट साझेदारी के लिए वार्ता
चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने उम्मीद जताई कि सीटों की साझेदारी के मुद्दे पर उसका ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के साथ समझौता हो जाएगा।
तमिलनाडु में 3 सेज में होगा 3400 करोड़ रुपये का निवेश
चेन्नई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने शनिवार को कहा कि राज्य की तीन सूचना प्रौद्योगिकी-विशेष आर्थिक क्षेत्र (आईटी-सेज) में 3,400 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे पांच सालों में 90,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
गरीब देशों के प्रति प्रतिबद्धता दिखाने की अपील
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भारत द्वारा सबसे पिछड़े देशों (एलडीसी) के लिए 50 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा करने के एक दिन बाद शनिवार को दुनिया के अन्य देशों से भी इन देशों की गरीबी और पिछड़ेपन को दूर करने के लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता दिखाने की अपील की गई।
हरियाणा में नियमित होंगी 1 हजार कालोनियां
चंडीगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। समूचे हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में 1,000 से अधिक अवैध कालोनियों को नियमित कर निवासियों को सभी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
मोलदोवा के लोग सबसे बड़े पियक्कड़
मास्को, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्वी यूरोपीय देश मोलदोवा के लोग सबसे अधिक शराब पीते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यहां प्रति व्यक्ति अल्कोहल की खपत किसी भी दूसरे देश से अधिक है।
पानी टंकी की दीवार गिरने से 3 बच्चों की मौत
लातूर (महाराष्ट्र), 19 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के लातूर शहर के निकट एक पानी टंकी की दीवार गिरने से इसमें दबकर तीन बच्चों की मौत हो गई।
अमेरिका के मेडीकेयर जालसाजी मामले में 6 भारतीय-अमेरिकी…
वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में मेडीकेयर जालसाजी मामले में गिरफ्तार हुए 100 से अधिक डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्यकर्मियों में से कम-से-कम छह भारतीय मूल के हैं।



